छात्रा से गैंगरेप के चार आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

रांची : धुर्वा की एक छात्रा से गैंगरेप के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में धुर्वा, जेपी मार्केट निवासी नितेश कुमार और दीपक कुमार और डैम साइड निवासी बंटी तिर्की शामिल हैं।

पकड़ा गया एक और आरोपी नाबालिग है। पुलिस के सामने नाबालिग समेत सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार की है।

धुर्वा थाना में सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। वहीं, धुर्वा पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार छात्रा धुर्वा डैम घूमने गई थी। इस दौरान एक लड़का डैम घूमाने के बहाने उससे बातचीत करने लगा। इसके बाद छात्रा आरोपी के साथ घूमने लगी, तभी कुछ अन्य लड़के भी डैम के पास पहुंचे। फिर सभी छात्रा को घूमाने के लिए डियर पार्क ले गए।

पार्क से लौटने के बाद सभी आरोपियों की नीयत खराब हुई और नगड़ी इलाके में एक सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। यहां से छात्रा घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी।

फिर परिजनों के साथ छात्रा थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं