लोस के पूर्व उपाध्यक्ष बीजेपी नेता कड़िया मुंडा रांची के मेडिका में भर्ती, हालत स्थिर [BJP leader Kadiya Munda, former vice president of Los, admitted to Medica in Ranchi, condition stable.]

1 Min Read

रांची। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा (88) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रांची के मेनेता कड़िया मुंडा में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने बताया कि वह लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

3 दिन पहले बिगड़ी थी तबीयतः

कड़िया मुंडा की तबीयत 3 दिन पहले खराब हुई थी। खूंटी के सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने उनके घर जाकर स्वास्थ्य जांच की थी। जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें रांची रेफर किया गया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो की बिगड़ी तबीयत, जनता दरबार में सुन रहे थे समस्याएं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं