Umashankar Akela:
रांची। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला एक बार फिर कांग्रेस में लौट आये हैं। उन्होंने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विशेष रूप से कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी उपस्थित थे। मौके पर । कांग्रेस भवन, रांची में पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागतः
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने नये सदस्यों को कांग्रेस परिवार में माला पहनाकर और कांग्रेस का पट्टा देकर स्वागत किया।
वोट चोरी रोकने के लिए लोग अब जागरूक हो रहे हैः
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के संघर्षों और देश में वोट चोरी को रोकने के लिए अब लोग जागरूक हो रहे है। यह उसी का परिणाम है कि नये और बिछड़े लोग भी कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और यह जुड़ाव राज्य को नई दिशा और दशा देगा और हम किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, अशोक चौधरी, रविन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अजय सिंह, अभिलाष साहु, राजन वर्मा आदि शामिल थे।
इसे भी पढ़ें
PM Modi roars in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में PM मोदी ने भरी हुंकार, राजद-कांग्रेस को लिया निशाने पर


















