JBKSS नेता देवेंद्रनाथ महतो से मिलने रिम्स पहुंचे पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा [Former MLA Surya Singh Besra reached RIMS to meet JBKSS leader Devendranath Mahato]

2 Min Read

रांची। JBKSS नेता देवेंद्रनाथ महतो का इलाज रिम्स में चल रहा है। पुलिस की लाठीचार्ज में वह घायल हुए थे। उन्हें रांची के रिम्स में एडमिट कराया गया है।

आज उनसे मिलने झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बेसरा ने कहा कि रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की हम निंदा करते हैं।

कहा, इसकी शिकायत मानव अधिकार आयोग के समक्ष की जायेगी और पुलिस प्रशासन के इस अमानवीय व्यवहार खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायेंगे।

पुलिस की लाठीचार्ज में हुए थे घायल

बीते शुक्रवार को राज्य के आंदोलनरत सहायक पुलिस कर्मियों को समर्थन देने दौरान प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किया गया था। इसमें देवेंद्रनाथ महतो घायल हो गये हैं।

वहीं, बीते शनिवार को लाठीचार्ज के विरोध में राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा समेत राज्य के जिला मुख्यालय में पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया था सोशल मीडिया पर भी विरोध जारी है।

4 दिनों से रिम्स में इलाजरत

लाठीचार्ज में घायल झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो पिछले 4 दिनों से रिम्स रांची में इलाजरत हैं। अस्पताल में पुलिस प्रशासन की विशेष टीम के निरीक्षण में महतो का इलाज चल रहा है।

प्रशासन की ओर से निरीक्षण में प्रतिदिन 30 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। शुभचिंतक एवं परिजनों को मिलने से पूर्व पहचान पत्र आदि की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें

रांची से जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को सर्शत जमानत

Share This Article
Exit mobile version