भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक मलखान सिंह

1 Min Read

रांची : चांडिल अनुमंडल कार्यालय मैदान में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में मलखान सिंह का स्वागत किया और कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। गौरतलब है कि मलखान सिंह ईचागढ़ से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी में उहापोह की स्थिति बन गयी है। यहां से आजसू के हरेलाल महतो भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

भाजपा के साथ गठबंधन होने की स्थिति में मलखान सिंह चुनाव लड़ेंगे या हरेलाल महतो इसको लेकर सवाल उठ रहा है। हालांकि भाजपा की दावेदारी इस क्षेत्र से ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दो श्रेणियों से इंदिरा गांधी और नरगिस दत्त के नाम हटाए गए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं