झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन [Former Jharkhand minister Bacha Singh passes away]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

धनबाद। झारखंड के पूर्व मंत्री और झरिया के विधायक रहे बच्चा सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है।

उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बता दें कि बच्चा सिंह पूर्व विधायक स्व. सूर्यदेव सिंह के छोटे भाई थे। वह झारखंड सरकार में पहले नगर विकास मंत्री रहे थे।

वह 2000 से 2004 तक के सत्र में झारखंड के मंत्री रहे थे। कांग्रेस की मौजूदा विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रिश्ते में उनकी पुत्र वधु हैं।

इसे भी पढ़ें

सूर्यदेव सिंह की इस खासियत को नहीं जानता कोई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं