झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन नई पार्टी बनाएंगे, कहा- रास्ते में कोई मिला तो दोस्ती करेंगे [Former Jharkhand CM Champai Soren will form a new party, said- If we meet anyone on the way, we will make friends]

1 Min Read

रांची। झारखंड के पूर्व CM और उच्च शिक्षा मंत्री चंपाई सोरेन नई पार्टी बनाएंगे। दिल्ली से सरायकेला लौटने के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की।

चंपाई ने कहा, ‘हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। हमने जो अध्याय शुरू किया है, उसका चैप्टर बदलता रहेगा। नए संगठन को मजबूत करेंगे। रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे।’

चंपाई बोले- एक हफ्ते में सब क्लियर हो जाएगा

चंपाई से पूछा गया कि चुनाव को देखते हुए नई पार्टी बनाने के लिए अब समय कम रह गया है।

इस पर चंपाई ने कहा, ‘इससे आपको क्या परेशानी है। जब 3-4 दिन में 30-40 हजार कार्यकर्ता आ गए तो नई पार्टी बनाने में हमको क्या परेशानी है। 7 दिन में सब साफ हो जाएगा।’

इसे भी पढ़ें

चंपाई सोरेन की बड़ी घोषणा, खुद का संगठन बनाएंगे या हाथ मिलाएंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं