रांची: पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट बुधवा उरांव का मंगलवार को मध्य रात्रि में झारखंड के जमशेदपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया।
वह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव रह चुके हैं। बुधवा उरांव ने वर्ष 1985 में मास्को में आयोजित आमंत्रण प्रतियोगिता में 800 मीटर की दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया था।
वर्ष 1986 के एशियन गेम्स में 800 मीटर दौड़ में तकनीकी गलती के कारण वह स्वर्ण पदक से चूक गए थे। वर्ष 1987 में ढ़ाका में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
वर्ष 1989 के कनाडा वर्ल्ड पुलिस में उन्होंने एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता था।
जानकारी के अनुसार रांची इटकी स्थित उनके पैतृक गांव में पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा और वहीं अंतिम संस्कार होगा।
इसे भी पढ़ें
एक बार फिर लौटे कॉमेडियन कपिल शर्मा, शो में सुनील ग्रोवर और आमिर खान भी आएंगे नजर








