पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार ने थामा आजसू पार्टी का दामन

1 Min Read

रांची : पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार ने आजसू पार्टी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को कांके रोड स्थित पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में श्री कुमार ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि वे सुदेश महतो के विजन और उनके कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं