पूर्व डीआईजी संजय रंजन आजसू पार्टी के महासचिव बने

1 Min Read

रांची : पूर्व डीआईजी संजय रंजन को आजसू पार्टी में महासचिव बनाया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है।

मूल तौर पर पलामू के रहने वाले संजय रंजन हाल ही में आजसू पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने राज्य में पुलिस सेवा के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी है।

साथ ही सामाजिक सरोकार से भी जुड़े रहे हैं। राज्य में अलग- अलग क्षेत्रों की समस्याओं से भी वे वाकिफ रहे हैं।

पार्टी में महासचिव बनाये जाने के बाद संजय रजन ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में भी वे दल तथा राज्यवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

संजय रंजन के महासचिव बनने पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें

अवैध खनन के 3 आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेंम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं