पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से भी बेल नहीं [Former DC Chhavi Ranjan not granted bail even by Supreme Court]

1 Min Read

रांची। लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को बेल देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एचसी शर्मा की कोर्ट में छवि रंजन की बेल पर सुनवाई हुई।

छवि रंजन की ओर से वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल और अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने बहस की।

छवि रंजन ने जिस केस में बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, वह सेना के कब्जे वाली भूखंड की खरीद-बिक्री में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। इस संबंध में ED ने ECIR 1/2023 दर्ज किया है।

जेल में हैं छवि रंजन

छवि रंजन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। रांची ED की स्पेशल कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट भी उन्हें बेल देने से इनकार कर चुका है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व डीसी छवि रंजन को लैंड स्कैम केस में HC ने दी बेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं