पूर्व पार्षद वेद प्रकाश का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन, 7 जुलाई को मारी गई थी गोली [Former councilor Ved Prakash died during treatment in Delhi, was shot on July 7]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। वार्ड-39 के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। बीते सात जुलाई को अपराधियों ने धुर्वा बस स्टैंड के पास उनको गोली मार दी थी।

इसके बाद इलाज के लिए उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हे दिल्ली रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

बात दें कि अपराधियों द्वारा मारी गई गोली उनके गर्दन में अटक गई थी। वेद प्रकाश के परिजन सड़क मार्ग से उनका शव लेकर रांची के लिए निकल गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में बक्सर के अपराधी धीरज मिश्रा समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पुरानी रंजिश में अपराधियों ने गोली मार दी थी।

धुर्वा बस स्टैंड के पास मारी गई थी गोली

वेद प्रकाश पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया था, जब वे सात जुलाई की शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास एक चाय दुकान में बैठे थे।

इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे थे। एक अपराधी पैदल ही हाथ में देशी कट्टा लिए वेद प्रकाश के पीछे पहुंचा और उस गोली चलाना शुरू कर दिया। गोलीबारी में वेद सिंह को तीन गोली लगी। जबकि दो अपराधी बाइक पर ही बैठे थे।

इसे भी पढ़ें

पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर फायरिंग मामले में पुलिस ने किया तीन अपराधी को गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं