Raghuvar Das:
जमशेदपुर। करमा पूजा के अवसर पर जमशेदपुर के भालूबासा चौक पर शोभायात्रा जुलूस के दौरान सेवा शिविर लगाया गया। सेवा शिविर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने प्रकृति प्रेमियों के बीच शर्बत, खाद्य पदार्थ, ठंडा पानी का वितरण किया।
इस दौरान आदिवासी समाज के उरांव समाज, मुंडा समाज, भुइयां समाज, तुरी समाज, मुखी समाज के अखाड़ों के प्रमुख जनों को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही सबके साथ मांदर की थाप पर नृत्य कर पर्व की खुशियां मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
Raghuvar Das: करमा आदिवासी समृद्ध परंपरा का प्रतीकः
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि करमा पूजा प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें एकजुटता, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति प्रेम का संदेश देता है। रघुवर दास ने अपील करते हुए कहा कि सभी एकजुटता के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखें और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखें।
इसे भी पढ़ें
हजारीबाग में 100 से अधिक झांकियां सड़कों पर, रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
