झारखंड के पूर्व चीफ जस्टिस संजय मिश्रा बने GST अपील ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को GST अपील ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उनकी नियुक्ति चार वर्ष के लिए की गयी है। GST अपील ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष रहने के दौरान उन्हें 2 लाख 50 हजार रुपए का मासिक वेतन मिलेगा।

बता दें कि जस्टिस संजय कुमार मिश्रा पिछले वर्ष दिसंबर महीने में रिटायर हुए थे। उन्होंने वकालत के पेशे से अपने करियर की शुरुआत की थी।

संजय कुमार मिश्रा ने उड़ीसा और झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में सेवा दी है।

इसे भी पढ़ें

आज से दो दिन तक PM मोदी झारखंड में, रांची में रोड शो; सुरक्षा में लगे 19 IPS और 99 DSP, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं