बसंत सोरेन को कौन कहे उनके पिताजी को भी हमने हराया है : BJP प्रत्याशी सुनील सोरेन [Forget about Basant Soren, we have defeated even his father: BJP candidate Sunil Soren]

2 Min Read

दुमका। दुमका में 20 नवंबर को मतदान होना है। समय बीतने के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने लगी है। इसी कड़ी में शहर के एलआईसी कॉलोनी में भाजपा के दुमका विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधान कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी सुनील सोरेन के द्वारा किया गया।

तीर्थ पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यालय का उद्घाटन कराया। दुमका विधानसभा सीट के चुनाव को लेकर भाजपा का यह कार्यालय वॉर रूम की भांति कार्य करेगा। कार्यालय उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रत्याशी सुनील सोरेन ने जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि बसंत सोरेन की कौन कहे उनके पिता जी को भी हमने चुनावी समर में हराने के कार्य किया है। जनता निर्णय लेती है। जनता ने ठान लिया है कि भाजपा को ही जितना है।

सीएम के भाई का क्षेत्र होने के बाबजूद 5 वर्षो में दुमका का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। हर तरफ लूट मची है। लोग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो बोलती है वो करती है। मेनिफेस्टो का सबसे अहम बात गोगो दीदी योजना है।

सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में इसे पास कर महिलाओं के खाते में रुपया भेजा जाएगा। इसके अलावे बांग्लादेशी को चुन चुन कर बांग्लादेश भेजने का कार्य भाजपा की सरकार करेगी।

इसे भी पढ़ें

शिबू सोरेन समेत 31 स्टार प्रचारक JMM की सूची में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं