5G भूल जाइये, अब 6G की बात कीजिए

2 Min Read

नई दिल्ली। अब समय आ गया है कि हम 5G को पीछे छोड़ 6G की बात करें। वो भी तब जब भारत में अभी 5G पूरी तरह पांव भी नहीं पसार सका है। अब 6G की सिर्फ बात ही नहीं हो रही, बल्कि कहा जा रहा है कि भारत 6G के क्षेत्र में दुनिया को लीड करेगा। ये बात कोई आम व्यक्ति नहीं कह रहा, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा कर दी है।

शुक्रवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन करते हुए पीएम ने ये बात कही। इस दौरान उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी से नई तकनीक की जानकारी भी ली। इसके बाद 6 जी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम ना केवल 5G, बल्कि 6G के क्षेत्र में भी लीडर बनने जा रहे हैं।

पीएम ने कहा कि हमारे कालखंड में 4G का विस्तार हुआ, लेकिन एक भी दाग नहीं लगा। मेरा दावा है कि 6G में भारत दुनिया को लीड करेगा। इंटरनेट में स्पीड से ना केवल रैंकिग में सुधार होता है, बल्कि हमारी ईज ऑफ लाइफ में भी सुधार होता है। इंटरनेट की स्पीड सोशल और इकोनॉमिक दोनों ही रूप से बड़ा परिवर्तित करती हैं। तो अब तैयार हो जाइये 6G के मजे लेने के लिए।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं