झारखंड में आठ दिसंबर तक सुबह छाया रहेगा कोहरा…बढ़ने लगी है ठंड [Fog will remain in Jharkhand till 8th December in the morning…cold has started increasing]

1 Min Read

रांची। झारखंड में आठ दिसंबर तक सुबह कोहरा या धुंध छाये रहेंगे। आसमान में बादल भी छाये रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहेगा। कल तीन दिसंबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा।

झारखंड में तापमान में गिरावट आ रही है। ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-शाम कई जगहों पर लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। गर्म कपड़ों का पहनना जरूरी हो गया है।

आज राजधानी रांची में आसमान में सुबह से बादल छाये रहे। रांची और उसके आस-पास के इलाकों में कल मंगलवार को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

गढ़वा में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री

झारखंड में पिछले 24 घंटे में उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं