Fog impact on trains: कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द, अलग-अलग तिथियों पर कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी

2 Min Read

Fog impact on trains:

रांची। लगातार बढ़ रहे कोहरे से अब ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सुरक्षित रेल परिचालन की बात कहते हुए 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

कुहासे के कारण ट्रेनों की गति कम हुईः

इसका असर झारखंड के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। क्योंकि यह ट्रेन झारखंड के विभिन्न शहरों से होकर गुजरती है। इसमें टाटानगर से होकर चलने वाली दो ट्रेन टाटानगर अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस और सांतरागाछी-आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस शामिल है। जबकि एक ट्रेन रांची होकर चलती है। वहीं, इसके साथ ही कुहासे के कारण लंबी दूरी की ट्रेन घंटों लेट चल रही है। कुहासे के कारण ट्रेनों की गति कम हुई है। इसके कारण ऐसा हो रहा है।

अलग-अलग तिथियों पर कई ट्रेनें रद्द रहेंगीः

इधर, चक्रधरपुर डिवीजन में रेलवे के विकास कार्यों के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने हटिया- झारसुगुड़ा- हटिया एक्सप्रेस और हटिया- राउरकेला- हटिया पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द करने की घोषणा की है।
हटिया – झारसुगुड़ा -हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18175-18176) 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी को रद्द रहेगी। हटिया- राउरकेला पैसेंजर (58659) 20, 21, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं, राउरकेला- हटिया पैसेंजर (58660) 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18 और 21 जनवरी को रद्द रहेगी।

Share This Article
Exit mobile version