Flights from Ranchi to Guwahati: रांची से गुवाहाटी, त्रिवेंद्रम और इंदौर के लिए फ्लाईट, 1 सितंबर से शुरू होगी सर्विस

1 Min Read

Flights from Ranchi to Guwahati:

रांची। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी फ्लाइट सेवा का विस्तार किया है। अब भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम के लिए लोगों को रांची एयरपोर्ट से ही विमान सेवा मिलेगी। यह ट्रांजिट एयर सेवा एक सितंबर से शुरू होगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्या ने बताया कि रांची एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने वाला विमान मुंबई, इंदौर के लिए उड़ान भरने वाला विमान दिल्ली, गुवाहाटी के लिए बेंगलुरू और त्रिवेंद्रम के लिए बेंगलुरू होकर विमान उड़ेंगे। इन विमानों के शेड्यूल टाइम में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।

सितंबर में गोवा के लिए शुरू होगी उड़ान :

एयर इंडिया सूत्रों ने बताया कि गोवा उड़ान के लिए विमान का पिछले 15 दिनों से ट्रायल चल रहा है। लेकिन, कुछ कारण से एक सितंबर से शुरू नहीं किया जा सकता है। हालांकि, सितंबर माह में विमान सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है। यह विमान मुंबई होकर गोवा जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के कारण भारत में 60 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं