BJP expels five leaders: पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 5 नेता भाजपा से निष्कासित

1 Min Read

BJP expels five leaders:

रांची। घाटशिला उपचुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले नेताओं पर झारखंड भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम जिले के पांच नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि घाटशिला उपचुनाव प्रचार के दौरान इन नेताओं का आचरण पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ पाया गया।

इन्हें दिखाया गया बाहर का रास्ताः

निष्कासित नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत, सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली, और घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार शामिल हैं।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश भाजपा ने इसे संगठन की मजबूती के लिए जरूरी कदम बताया है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने मोदी को बताया बिहार विरोधी, कहा – फैक्ट्री गुजरात में और जीत बिहार में नहीं चलेगी


Share This Article