झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न, 63.14 प्रतिशत वोटिंग

1 Min Read

रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे मतदान सम्पन्न हो गया। इन चार सीटों पर 63.14 फीसदी मतदान हुआ।

चार सीटों में मतदाताओं ने 45 उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में बंद कर दिया है। इन सीटों पर सबसे ज्यादा मतदान सिहभूम में हुआ है।

यहां 66.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा लोहरदगा के मतदाताओं ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया।

पलामू में 59.99 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि खूंटी में 65.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन चार सीटों पर 45 प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में कैद हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें

चुनाव बाद झारखंड में होगी शिक्षकों की बहाली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं