पूर्व पार्षद वेद सिंह पर फायरिंग, 3 गोलियां लगीं [Firing on former councilor Ved Singh, 3 bullets hit]

3 Min Read

बीजेपी ने विधि व्यवस्था पर जताई चिंता

रांची। राजधानी रांची में बीती रात अपराधियों ने पूर्व पार्षद वेद सिंह को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र की है। पूर्व पार्षद वेद सिंह चाय की एक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक तीन अपराधी पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

वेद सिंह को तीन गोलियां लगी। गोली चलते ही इलाके में भगदड़ मच गई एक अपराधी की पिस्तौल भी जमीन पर गिर गई।

गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। तुरंत घायल अवस्था में पूर्व पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची औऱ अपराधी की पिस्तौल को जब्त कर लिया।

पुलिस घटना स्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस घटना स्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। पार्षद रह चुके वेद सिंह की इलाके में अच्छी जान पहचान है। वह भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हैं।

मौके पर पहुंचा भाजपा नेता

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी औऱ सदन में विपक्ष के नेता अमर बाउरी भी पहुंचे।

बाबूलाल ने कहा, पहले भी उन्होंने यह बात पुलिस को बताई थी कि उन्हें जान का खतरा है। अगर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की होती तो उनकी यह हालत नहीं होती।

पुलिस ने जानते हुए अपराधी को संरक्षण दिया। थानेदार को हटाने की भी स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया।

अगर पुलिस प्रशासन में भ्रष्टाचार रहेगा तो अपराध बढ़ेगा। सारे भ्रष्ट अधिकारी ऊंचे पदों पर बैठे हैं। परिवार में अब भी भय है।

बिना विलंब के थाना प्रभारी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। यह एक सुनियोजित तरीके से हमला करना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को साफ करने का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें

रांची के जेवर दुकान में लूटपाट, फायरिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं