सेल संचालक के घर पर ताबड़ तोड़ फायरिंग

1 Min Read

रामगढ़। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के सौंदा बस्ती सरैया टोला में लोकल सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार पर अज्ञात अपराधकर्मी ने घर के बाहर ताबड़ तोड़ फायरिंग की।

घटना के बाद घर वालों में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर चार खाली खोखा बरामद किया।

साथ ही घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधी को भागते हुए देखा गया। जिसकी जांच पड़ताल जारी है।

बताते चलें कि पूर्व में भी लोकल सेल विवाद में यहां बड़ी घटना वारदात हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें

कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान व्यक्ति ने मारा थप्पड़, माला पहनाने के बहाने से आया था

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं