जमशेदपुर में व्यापारी के घर फायरिंग से हड़कंप [Firing at a businessman’s house in Jamshedpur causes commotion]

2 Min Read

गोली लोहे के दरवाजे को छेदते हुए दीवार में धंसी

जमशेदपुर। जमशेदपुर में चुनाव समाप्त होते ही अपराध की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो गया है। ताजा घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र की है।

यहां रविवार रात को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने प्रकाशनगर के निवासी नवीन सिंह के घर के बाहर हवाई फायरिंग की। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर नवीन सिंह ने तुरंत गोविंदपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फायरिंग में गोली लोहे के दरवाजे को छेदते हुए दीवार में धंस गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है।

सीसीटीवी में फायरिंग करते अपराधी हुए कैदः

नवीन सिंह ने बताया कि रविवार रात लगभग 9:30 बजे तीन लोग बाइक से उनके घर के पास आए। उन्होंने दरवाजे के बाहर फायरिंग की और फिर तेजी से भाग गए।

पहले तो नवीन को लगा कि पटाखा फूटा है, लेकिन बाद में दीवार पर गोली का निशान देखकर उन्होंने तुरंत मामले की छानबीन शुरू की। घर के भीतर एक खोखा भी मिला। सीसीटीवी में अपराधियों को फायरिंग करते देखा गया है।

पुरानी रंजिश का शकः

नवीन सिंह का आइसक्रीम का कारोबार है। पिछले कुछ दिनों से उनके वाहनों से चोरी की घटनाएं हो रही थीं।

कुछ दिन पहले उन्होंने चोरों को पकड़ लिया था, जो उनके ही पुराने कर्मचारी निकले। नवीन का मानना है कि फायरिंग की घटना के पीछे उन्हीं चोरों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें

व्यापारी विक्की भालोटिया एवं भाजपा नेता समेत सात ठिकानों पर आईटी का छापा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं