Fire in hazaribag: हजारीबाग में नक्सलियों का तांडव, जेसीबी-हाईवा सहित 6 गाड़ियों को फूंका [Naxalites created havoc in Hazaribagh, burnt 6 vehicles including JCB and Hiva]

2 Min Read

Fire in hazaribag:

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा पंचायत स्थित जोराकाठ गांव में बीती रात अपराधियों ने भारी उत्पात मचाया। NTPC की बादाम कोयला परियोजना के लिए बनाई जा रही सड़क पर निर्माण कार्य में लगी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

Fire in hazaribag:मजदूर और मुंशी ने भाग कर बचाई जानः

अपराधियों ने मां इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की दो जेसीबी, दो हाईवा ट्रक, एक ग्रेडर मशीन, एक पानी टैंकर और एक जनरेटर में आग लगा दी। अचानक हुए इस हमले के बाद मजदूर और मुंशी मौके से भाग निकले। इस घटना के पीछे लेवी की मांग को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें किसी उग्रवादी संगठन का हाथ है या किसी आपराधिक गिरोह का।

Fire in hazaribag:पुलिस कर रही मामले की जांचः

घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव और चरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी ली है। इस हमले के बाद परियोजना का निर्माण कार्य ठप हो गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Hazaribagh: हजारीबाग में स्कूली बच्चों की वैन तालाब में गिरी, 15 बच्चे घायल, 4 गंभीर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं