धनबाद। धनबाद से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। केंदुआ बाजार के ज्वेलरी पट्टी के एसके जेनरल स्टोर में अगजनी की घटना घटी है। आग लगने से चार साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
वहीं तीन लोग पूरी तरह से आग में झुलस गये हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां तीनों की स्थिती नाजुक बनी हुई है।
बता दें कि स्थानीय लोगों की नजर जब आग पर पड़ी तो वह अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गये और काफी हद तक सफल भी रहे। आग पर काबू पाने और रेस्क्यू करने में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका थी।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों की जान बचाई। स्थानीय लोगों ने सरकारी सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाये। जानकारी के मुताबिक फायर बिग्रेड और 108 एंबुलेंस घंटों लेट पहुंची।
लोगों से मिली जानकारी के आनुसार फायर ब्रिगेड को आग लगने के तुरंत बाद सूचना दी गई थी। लेकिन फायर ब्रिगेड करीब दो घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे, जब आग बुझ चुकी थी। फायर बिग्रेड की टीम के पहुंचने के बाद भी उनका एक्शन धीमा ही था।








