रांची। हरमू स्थित बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
अचानक आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आज लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर वहां नेताओं की भीड़ लगी थी।
लोग बैठकर नतीजों का आकलन कर रहे थे। इसी बीच आग की खबर से नेताओं और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, अमर बाउरी भी मौजूद थे। सभी लोग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहर निकल आए।
इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

इसे भी पढ़ें


















