रांची के सुखदेव नगर सब्जी मंडी में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी [Fire breaks out in Sukhdev Nagar vegetable market of Ranchi, chaos in the area]

1 Min Read

रांची। रांची में बुधवार की सुबह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में आग लग गयी। जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गयी।

फिलहाल, अग्नीशमन विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग कैसे लगी इसकी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक रांची के सुखदेव नगर स्थित सब्जी मंडी में उस वक्त आग लग गयी जब कुछ लोग सब्जी खरीदने के लिए मार्केट गये थे। जिससे कुछ देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल था।

बताया जाता है कि आग सबसे पहले सब्जी बॉक्स और कैरेट में लगी और देखते ही देखते आग की लपटें पूरी तरह फैल गयी।

आग इतनी भयानक थी कि कोई पानी नहीं डाल पा रहा था। थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्नीशमन विभाग को दी।

हालांकि आग लगने से कोई भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। लेकिन सब्जी कारोबारियों को मानें तो उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें

रांची के डेली मार्केट में फिर लगी आग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं