रांची : कांके रोड में सीएम आवास के निकट स्थित कुप्पूस्वामी बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गयी। शहर के व्यस्त इलाके में स्थित इस बिल्डिंग में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी।
आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल को इसकी सूचना दी और तुरंत आग को बुझा लिया गया। आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट बतायी जा रही है।
अगलगी में दूसरे तल्ले पर स्थित दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।







