हजारीबाग के डेली मार्केट में लगी आग, 20 दुकानें जलकर खाक

2 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग के डेली मार्केट में आग लग गई। शहर के मेन रोड स्थित डेली मार्केट में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लगी। जिसमें 20 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। इनमें कपड़ा, जूता, पूजा के सामान और दूसरी चीजों की दुकान शामिल हैं।

करीब 5 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। आग बुझाने की कोशिश में हजारीबाग पुलिस, फायर ब्रिगेड, डेली मार्केट के दुकान संचालक और स्थानीय लोग लगे रहे।

संकरी गलियां होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई। आग से 50 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुबह 4:30 बजे कुछ लोगों की नजर पड़ी कि एक दुकान से धुआं उठ रहा है। जब तक आग बुझाने की कोशिश शुरू होती, तब तक आग ने दूसरी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मार्केट ही धधकने लगा।

आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

ईडी के खिलाफ रांची में सड़क पर ढोल-नगाड़े के साथ उतरे आदिवासी संगठन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं