हजारीबाग: टेंट हाउस में लगी आग, बच्ची की मौत, 4 झुलसे

2 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग में टेंट हाउस में आग लगने के कारण छह साल की बच्ची की मौत हो गयी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना हजारीबाग के मालवीय मार्ग स्थित गायत्री टेंट हाउस की है। यहां सोमवार की रात भीषण आग लगी।

दस लोग फंसे थे

आग पहले एक घर में लगी फिर तेजी से आसपास के इलाके में मौजूद दूसरे घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टेंट हाउस के पहले ग्राउंड फ्लोर में यह आग लगी। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल सकी है। आग ग्राउंड फ्लोर से तीसरे तल्ले पहुंची। यहां करीब करीब दस लोग घरों में फंसे थे।

बच्ची की मौत

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी है। टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों की जान बचाई। पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया। इन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

चार घंटे लगे निकालने में

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे का वक्त लग गया। अन्नु नाम की छह साल की बच्ची की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। घायलों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे कैसे लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Exit mobile version