काजू पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

2 Min Read

धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मयुर विहार कॉलोनी स्थित काजू पैकेजिंग फैक्ट्री मिलेनियम इंडस्ट्री में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई।

इस घटना में करीब 2 करोड़ के समान जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के दमकल ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है।

बताया जा रहा है कि आग लगने की वक्त फैक्ट्री बंद थी। फैक्ट्री के मालिक विजय वशिष्ट भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे।

आग लगने की घटना को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट के वजह से हुआ होगा।

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी. फैक्ट्री के मालिक ने बताया कि वह शाम को फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे ।

साथ ही सारे कर्मचारी भी अपने घर चले गए थे। सुबह उन्हें उनके पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी।

दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में पैकेजिंग के लिए करीब दो से तीन करोड़ के काजू रखे हुए थे, जो आग लगने से जलकर खाक हो गए।

इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें

जब KBC में अमिताभ बच्चन के सवाल में आ गई झारखण्ड की ये संसदीय सीट..

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं