रांची में कुत्ते ने अफसर को काटा, एफआईआर दर्ज

2 Min Read

रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में कुत्ता काटने का एक मामला सामने आया है।

कुत्ते ने एक अफसर को काट लिया है। इसे लेकर उस अफसर ने सुखदेव नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपर शिवपुर में रहने वाले जीएसटी, सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त राजकुमार प्रसाद को दो कुत्तों ने काट लिया है।

इसलिए उन्होंने सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राजकुमार प्रसाद ने बताया कि वह सुबह पौने सात बजे मार्निंग वॉक पर जा रहे थे।

रास्ते में सुखदेव नगर में ही रहने वाले नीकू के दो पालतू कुत्तो ने उन्हें काट लिया। घटना नीकू की पत्नी के सामने हुई।

कुत्तों ने उनके पूरे शरीर के कई हिस्सों में काटा है। शरीर पर कई जख्म हैं। उन्होंने पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट भी दी है।

सहायक आयुक्त ने पुलिस को बताया कि एक कुत्ता सफेद रंग का था और दूसरा काले रंग का।

सुखदेव नगर के थानेदार का कहना है कि भादवि की धारा 289 के तहत केस दर्ज किया गया गया है।

जिस पर आरोप लगाया गया है कि उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाया जाएगा। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई है।

रांची नगर निगम के नियमों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में जो लोग घरों में पालतू कुत्तों का पालन कर रहे हैं, उन्हें संबंधित कुत्तों का निबंधन कराना अनिवार्य है।

घर पर कुत्ता रखने के लिए उन्हें रेबीज की वैक्सीन लगाना अनिवार्य है। तभी कुत्ते का रजिस्ट्रेशन हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें

हेमंत के खिलाफ जमीन घोटाले में दाखिल चार्ज शीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं