निशिकांत दुबे के खिलाफ FIR 19 को तलब

2 Min Read

गोड्डा, एजेंसियां। गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुआ हे। यह एफआइआर मनोहरपुर थाने में दर्ज की गयी है। इसमें उनको पूछताछ के लिए 19 अप्रैल को तलब किया गया है।

केस के अनुसंधानकर्ता की ओऱ से जारी नोटिस के अनुसार इसमें निवर्तमान सांसद को कम से कम 7 साल की सजा का प्रवाधान है।

जारी नोटिस के अनुसार प्राथमिकी मो आफताब, मोहनपुर, जिला देवघर निवसी द्वारा दर्ज करायी गयी है। इसमें निवर्तमान सांसद को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गय है।

इस मामले में निशिकांत ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाया है। कहा है कि सरकार व ख़ासकर पुलिस प्रशासन के सहयोग से करोड़ों गाय संताल परगना के रास्ते बांग्लादेश भेजी जाती है।

मैंने लगातार इसका विरोध किया है। लेकिन पहली बार झारखंड सरकार ने मोहनपुर थाने में उल्टा मेरे ऊपर केस किया।

झारखंड हाईकोर्ट ने केस पर रोक लगा दिया है। लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में देवघर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सांसद के उपर केस नहीं बनता है।

मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित और बेइज़्ज़त करने के लिए मोहनपुर थाने वे मुझे 19 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस तिथि को मैं पुलिस के सामने हाज़िर रहूंगा।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस ने 4 राज्यों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, कंगना के खिलाफ ये लड़ेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं