बजट सत्र: विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट

2 Min Read

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव विधानसभा पहुंच गये हैं। थोड़ी ही देर बाद वह सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश करनेवाले हैं।

विधानसभा पहुँचते ही वह पहले स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और फिर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले। बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है।

विधानसभा के बार जब पत्रकारों ने रामेश्वर उरांव से बजट को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले कुछ नहीं बोलते हैं।

आगे कहा कि यह पीपुल्स बजट है यानी आम लोगों का बजट है। उन्होंने पीपुल्स का मतलब समझाते हुए कहा कि Poor People और इसमें बड़े-बड़े लोग नहीं आते हैं।

बताते चलें कि चंपाई सोरेन सरकार का यह पहला आम बजट है। साथ ही यह मौजूदी विधानसभा का आखिरी बजट भी है।

चुनावी वर्ष में पेश होने जा रहे बजट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। हालांकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के आम बजट में की गई अधिकांश घोषणाएं पूरी नहीं हो सकी हैं।

पिछले बजट में 59 घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से महज 10 पर ही काम हो सका है। शेष राशि बैंक में पड़ी है और उसे मात्र 37 दिनों में खर्च कर पाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।

इसे भी पढ़ें

27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं