वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बांटा मांदर

0 Min Read

लोहरदगा : वित्त मंत्री और लोहरदगा से विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने रविवार को अपने कार्यालय में मांदर का वितरण किया।

करमा परब से पहले उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करनेवाले लोगों के बीच 30 मांदर का वितरण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि करमा का पर्व कर्म का संदेश देता है और कर्म ही मनुष्य का धर्म है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं