CM Hemant Soren:
रामगढ़। प्रसिद्ध फिल्म निर्ता और निदेशक प्रकाश झा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बुधवार शाम वह नेमरा पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। शिबू सोरेन के रामगढ़ स्थित पैतृक गांव नेमरा में उनके आने की खबर फैलते ही भीड़ जुट गई।
प्रकाश झा ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस विकट दुःख को सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें







