झारखंड के हर थाने में महिला पुलिसकर्मी की होगी पोस्टिंग [Female policemen will be posted in every police station of Jharkhand]

1 Min Read

112 क्यू आर कोड अभियान को मिल रही सफलता

रांची। झारखंड के हर पुलिस थाने में एक महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग की जाएगी। इससे महिलाएं अपनी समस्याएं आसानी से उनसे शेयर कर सकेंगी।

पुलिस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए ये बातें डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहीं। उन्होंने कहा कि 23 और 24 अगस्त को महिला पुलिसकर्मियों का दो दिवसीय सम्मेलन होगा।

यह झारखंड पुलिस की नई पहल है। यह महिलाओं का कार्यक्रम है। जहां वे अपनी समस्याएं चाहे व्यक्तिगत हो या ऑफिशियल, रख सकती हैं।

वहीं, डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि पुलिस के 112 क्यू आर कोड अभियान को अच्छा रिस्पांस मिला है।

इस अभियान से पुलिस सहायता, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, मेडिकल इमरजेंसी और किसी भी आपात स्थिति में मदद ली जा सकती है। डायल-112 ऐप को मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

अनुराग गुप्ता नये डीजीपी, क्यों हटाये गये अजय कुमार सिंह ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं