महिला होमगार्ड का आरोप: हथियार लूटने का किया प्रयास और मारपीट की [Female home guard’s allegation: attempted to steal weapons and assaulted her]

2 Min Read

रिम्स के 10 जूनियर डॉक्टर पर वर्दी फाड़ने व अश्लील हरकत का केस

रांची। रिम्स के 10 जूनियर डॉक्टरों पर बरियातू थाना में कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।

रिम्स के हथियार मालखाना की ड्यूटी में तैनात महिला होमगार्ड ने आरोप लगाया है कि 27 अगस्त की रात जूनियर डॉक्टरों ने उसकी वर्दी फाड़ दी। प्राइवेट पार्ट को छुआ। जातिसूचक गालियां दीं और हथियार लूटने की कोशिश की।

27 अगस्त की रात 11:45 बजे दर्ज प्राथमिकी में महिला होमगार्ड ने बताया है कि वह रात 8 बजे रिम्स स्टेडियम में हथियार मालखाना की ड्यूटी में तैनात थी।

2 लड़के व 2 लड़कियां आए और स्टेडियम का मेन गेट खोलने को कहा। यहां रिम्स द्वारा अस्थाई गेट बनवाया गया है, जहां सारे हथियार रखे हुए हैं।

इस वजह से मैंने उन्हें रोका। चारो ने खुद को रिम्स का स्टूडेंट्स बताया। आईडी कार्ड मांगने पर वे भड़क गए। मेरे साथ बदसलूकी की।

गाली-गलौज करने लगे। अनपढ़ गंवार कहते हुए कहा- तुम आदिवासी हमलोग को सिखाओगे। रूको बताते हैं कहते हुए वहां से चले गए।

रात 10:30 बजे डॉ. अंकित, डॉ. प्रवीण, डॉ. नीरज, डॉ. पंकज, डॉ. प्रलय, डॉ. अनिक रंजन, डॉ. अमन, डॉ. नजाला, डॉ. दीक्षा और डॉ. प्रियंका बैरक में पहुंचे गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान मेरे सहकर्मी बीच-बचाव करने पहुंचे।

इसी बीच डॉ. अंकित, डॉ. प्रवीण, डॉ. नीरज, डॉ. पंकज, डॉ. प्रलय, डॉ. अनिक रंजन और डॉ. अमन मेरे प्राइवेट पार्ट को छूने लगे।

सभी हथियार मालखाना के अंदर घुस गए। हथियार लूटने का प्रयास किया। रोकने पर हमें लाठी-डंडे से पीटने लगे।

हम सभी जान बचाकर भागे तो दौड़ाते हुए मेन गेट तक पीछा किया। होमगार्ड के कुछ जवानों को बंधक बना लिया।

पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। बरियातू थाना के दारोगा प्रकाश कुमार गुप्ता को जांच अधिकारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

रिम्स में होमगार्ड और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट, दर्जनों घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं