रांची। झारखंड की सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें दो साल तक का चाइल्ड केयर लीव मिलेगा।
यह सुविधा राज्य सरकार के सभी विभागों और संस्थानों में लागू होगी। शिशु की देखभाल के लिए महिलाओं को दो साल की छुट्टी मिलेगी।
इस दौरान पहले साल का उन्हें पूरा 100 प्रतिशत वेतन मिलेगा, जबकि दूसरे साल का 80 प्रतिशत वेतन उन्हें घर बैठे भुगतान किया जायेगा।
यानी कि दो साल की पूरी छुट्टी और दो साल के पूरे वेतन में महज 20 प्रतिशत की कटौती।
बता दें कि पिछले दिनों झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में यह मामला कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने उठाया था।
उन्होंने शिशुओं की देखभाल के लिए महिलाओं को दो साल का अवकाश दिये जाने की मांग की थी। कहा था कि प्रसव के बाद मात्र छह महीने का अवकाश पर्याप्त नहीं है।
दो साल में बच्चे इस लायक हो जाते हैं कि घर के अन्य लोग उन्हें संभाल सकते हैं। इसलिए महिला कर्मचारियों को दो साल की छुट्टी देने पर सरकार को विचार करना चाहिए।
विधायक की अंबा प्रसाद की मांग पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा था कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है।
उन्होंने कहा था कि महिला कर्मचारियों के लिए दो साल के अवकाश का प्रावधान जल्द लागू किया जायेगा, ताकि वे शिशुओं की देखभाल कर सकें।
इस पर अंबा प्रसाद ने पूछा था कि जल्द का मतलब कब, इसे टाइम फ्रेंम कीजिए। तब मंत्री ने कहा था कि तीन महीने के अंदर इसे लागू कर दिया जायेगा।
इसके बाद विधानसभा का सत्र खत्म होते ही पहली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को ले आया गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी भी मिल गई है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड में गरीबों की बल्ले-बल्ले, एक किलो दाल और नमक मिलेगा मुफ्त









