FB, इंस्टा यूजर सावधान ! रांची में 80 लाख की साइबर ठगी [FB, Insta users beware! Cyber ​​fraud of Rs 80 lakh in Ranchi]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर सावधान हो जायें। क्योंकि आप साइबर ठगों के निशानें पर हैं। साइबर ठगों ने फ्राड का नया हथकंडा अपनाया है।

राजधानी रांची में 80 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। साइबर अपराधी को रांची पुलिस ने जाल बिछा कर तमिलनाडु से पकड़ भी लिया है। उसने इस ठगी का जो पैटर्न बताया, उसने सभी को हैरान कर दिया है।

गिरफ्तार ठग का नाम अशोक कुमार रवि है। उसे तमिलनाडु के थिरुआरुर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि उसने VIKING TREADING.APK नाम से फर्जी निवेश एप्लिकेशन के जरिए लोगों को 10 गुना लाभ का लालच देकर फंसाया और फिर 80 लाख रुपये की ठगी की।

फेसबुक के जरिए लोगों को फंसाया

पुलिस के अनुसार, इस ठगी के लिए उसने फेसबुक के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाया। उसने लोगों से पहले फेसबुक के जरिए संपर्क किया, फिर उन्हें निवेश का लालच दिया गया।

इसके बाद, उनके मोबाइल पर viking.apk इंस्टॉल करवाया गया। एक बार झांसे में आने के बाद, ठग ने विभिन्न बैंक खातों में निवेश के लिए पैसे ट्रांसफर कराए।

आरोपी ने लेन–देन को सरल बनाने के लिए विभिन्न .apk फाइलों जैसे analyser max.apk और base.apk का इस्तेमाल किया। ये ऐप ओटीपी को स्वचालित रूप से प्रसारित कर देते हैं।

बैंक खाते के खिलाफ 28 केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी के नाम पर ASIA MARKETING नाम की प्रोप्राइटरशिप फर्म के साउथ इंडियन बैंक खाते में 16 दिनों के भीतर 2.74 करोड़ रुपये का लेन–देन हुआ है।

इस खाते के खिलाफ तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कुल 28 प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं।

इस खाते की जांच के बाद ही पुलिस इस शातिर ठग तक पहुंच सकी। फिलहाल उसे रांची लाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के साइबर अपराधी कर रहे विदेशी जालसाजों की मदद से ठगी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं