Hemant Soren Government:
रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने किसान हित में बड़ा फैसला किया है। सरकार ने कहा कि जिन किसानों को अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई 24 घंटे में की जायेगी। मानसून सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा में अतिवृष्टि से हुई तबाही पर विशेष चर्चा हुई। इसी दौरान ये घोषणा सरकार की ओर से की गई।
भारी बारिश से तबाहीः
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि भारी बारिश से राज्य में सिर्फ फसलों को नहीं, बल्कि मकानों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल और बिजली आपूर्ति को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। सरकार ने जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मंगाई है। अब तक के आकलन के अनुसार, धान की फसल को करीब 10% नुकसान हुआ है, जबकि मोटे अनाज की फसल को अपेक्षाकृत ज्यादा क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई आपदा राहत कोष और फसल बीमा योजना के तहत की जाएगी। किसानों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
झारखंड में सामान्य से 70% अधिक बारिशः
मंत्री ने बताया कि झारखंड में 760 मिमी रिकॉर्ड बारिश हुई है। यह पिछले साल की तुलना में करीब तीन गुना अधिक है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष राज्य में 70% अधिक बारिश हुई है, कुछ जिलों में यह आंकड़ा इससे भी ज्यादा है, जो इस प्रकार हैः
सरायकेला: 240% अधिक
लोहरदगा: 300%
रांची: 196%
चतरा: 177%
खूंटी: 153%
इसे भी पढ़ें








