झारखंड में किसानों को मिली राहत, धान खरीद की मियाद बढ़ी 30 अप्रैल तक [Farmers in Jharkhand got relief, paddy purchase deadline extended till 30 April]

2 Min Read

Farmers in Jharkhand :

रांची। झारखंड सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए धान क्रय की अंतिम तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दी है। खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने इस निर्णय को मंजूरी दे दी है और अब इस संबंध में केंद्र सरकार को अनुरोध पत्र भेजा जाएगा।

Farmers in Jharkhand : डॉ. अंसारी ने क्या कहा

डॉ. अंसारी ने बताया कि अभी तक तय लक्ष्य के मुकाबले राज्य में धान की केवल आधी से कुछ अधिक मात्रा की ही खरीद हो सकी है, ऐसे में जो किसान अब तक अपनी उपज नहीं बेच पाए हैं, उन्हें एक और मौका देने के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय धान की खरीद जुलाई तक की गई थी, इसलिए यदि जरूरत पड़ी तो आगे और 15 दिन की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा जाएगा।

राज्य सरकार के इस फैसले से निश्चित रूप से हजारों किसानों को लाभ मिलेगा, जो मौसम, परिवहन या अन्य कारणों से अपनी फसल समय पर नहीं बेच पाए थे। इस निर्णय से राज्य में धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में भी मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि समय सीमा में बढ़ोतरी से और अधिक किसान इस योजना से लाभ उठा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल, आम-लीची के फलों को नुकसान, गेहूं को भी क्षति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं