बहरागोड़ा में किसान त्वचा रोग से ग्रसित, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उठाई आवाज [Farmer in Baharagora suffering from skin disease, former MLA Kunal Shadangi raised his voice]

2 Min Read

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में किसानों में त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ गई है।

इसे लेकर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक पोस्ट कर आवाज उठाई है।

उन्होंने पोस्ट में कहा है कि “जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बड़सोल थाना क्षेत्र के कई पंचायतों में प्रदूषण के कारण किसानों में त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही है आवाज।

प्रदूषण के कारण किसानों में बढ़ रही त्वचा संबंधी बीमारियां। यह एक गंभीर चिंता का विषय है।
ग्रामीण इलाकों में आम त्वचा रोगों के अलावा, बहुत से किसान Contact Dermatitis से पीड़ित पाए गए।

शराब फैक्ट्री से निकलने वाले रसायन से हो रही बीमारी

उन्होंने बताया है कि अधिकांश किसानों के हाथ, पैर, और बाजुओं पर खुजली, दानें, और पपड़ीदार एग्जीमा जैसे लक्षण देखे गए।

लगभग 70 किसानों को इस विशेष समस्या के लिए दवाएं दी गईं। शिविर के समाप्त होने के बाद जब स्थानीय स्वयंसेवकों से इसके बारे में पूछताछ की गई तो सभी ने एकमत से बताया कि पास के एक शराब फैक्ट्री से निकलने वाला अपशिष्ट जल खेतों में बहाया जा रहा है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है।

जल्द से जल्द कार्रवाई हो

कुणाल षाड़ंगी ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि “भारत में जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 जैसे कानून हैं, परंतु इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है।

स्थानीय प्रशासन और सिविल सर्जन को इस समस्या पर ध्यान देने और तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

स्वच्छ जल और स्वस्थ वातावरण हर नागरिक का अधिकार है, और इसे सुरक्षित रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

इसे भी पढ़ें

मांडर व बहरागोड़ा में खुलेगा ग्राम न्यायालय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं