एक्टिंग चीफ जस्टिस को दी गई विदाई [Farewell given to Acting Chief Justice]

1 Min Read

एडवोकेट एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन

रांची। झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर के कार्यकाल के अंतिम कार्य दिवस के दिन उन्हें हाईकोर्ट के वकीलों ने विदाई दी।

हाईकोर्ट परिसर में हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता, काउंसिल के सदस्य, एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार, महासचिव नवीन कुमार एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य समेत अपर महाधिवक्ता और हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

एक्टिंग चीफ जस्टिस ने वकीलों द्वारा उनकी विदाई में दिए गए सम्मान पर आभार जताया, इसके साथ ही उन्होंने अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि झारखंड में किया गया कार्य उन्हें हमेशा याद रहेगा।

एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार एवं महासचिव नवीन कुमार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। गुरुवार को हाईकोर्ट में उनका अंतिम कार्यदिवस था।

इसे भी पढ़ें

डॉ विद्युत रंजन सारंगी बने झारखंड चीफ जस्टिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं