साहिबगंज में फरक्का-ललमटिया रेलवे ट्रैक को उड़ाया, NTPC को कोयला सप्लाई ठप [Farakka-Lalmatia railway track blown up in Sahibganj, coal supply to NTPC halted]

1 Min Read

साहिबगंज। बीती रात साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र में रांगा घुटू टोला के पास अपराधियों ने फरक्का-ललमटिया एनटीपीसी रेललाइन को उड़ा दिया।

इस घटना से कोयले की ढुलाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है

क्योंकि यह लाइन ललमटिया कोयला खदान से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति करती है।

यह है मामलाः

रात करीब 12 बजे हुए इस धमाके से रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा उड़ गया, जिससे 470 सेंटीमीटर का गैप बन गया।

धमाका इतना जबरदस्त था कि ट्रैक का मलबा कई मीटर दूर जाकर गिरा।

इस घटना के बाद एनटीपीसी फरक्का के वरीय अधिकारियों और बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंताः

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह घटना बड़ी सुरक्षा चिंता का विषय है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

अवैध खनन मामले में सीबीआई की जांच तेज, साहिबगंज में लगातार कार्रवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं