रांची। जमीन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत गुरुवार को खत्म हो रही है। इसके बाद वह उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ेगी या नहीं, इस पर आज अदालत निर्णय लेगी।
शुक्रवार को ही पीएमएलए कोर्ट में उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने को लेकर ईडी की ओर से अर्जी लगाई जा सकती है।
हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं। कोर्ट सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत बढ़ाने को लेकर अपना फैसला सुनाएगी।
बता दें कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने 13 दिनों तक रिमांड पर उन्हें लेकर पूछताछ की थी।
इसे बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इधर, हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए पीएमएलए कोर्ट में आवेदन देकर अनुमति मांगी है।
इस पर भी आज फैसला आ सकता है। सनद रहे कि 23 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।
महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हेमंत सोरेन की ओर से पक्ष रखते हुए कहा है कि बजट सत्र में मनी बिल पास होता है, इसलिए हेमंत सोरेन का रहना जरूरी है।
इस पर अदालत आज फैसला सुनायेगी। बताते चलें कि इससे पहले 5 फरवरी को भी पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में भाग लेने की अनुमति दी थी।
इसे भी पढ़ें
20 लाख आवास विहीन परिवारों को अबुआ आवास उपलब्ध करायेगी सरकार : चंपई सोरेन









