IAS के संबंधी इस बिल्डर से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, 5 दिन की दी मोहलत [Extortion of Rs 1 crore demanded from this builder related to IAS, 5 days’ extension given]

2 Min Read

रांची। राजधानी के चर्चित बिल्डर और एक आईएएस अधिकारी के रिश्तेदार निशिथ केशरी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से यह रकम मांगी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिल्डर निशिथ केशरी ने अरगोड़ा थाना में लिखिति आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रंगदारी की रकम पीएलएफआई संगठन के नाम पर मांगी गयी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर से कॉल करने वाले के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पांच दिन में डिमांड पूरा नहीं हुआ तो भुगतना पड़ेगा परिणाम

बिल्डर की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि तीन अगस्त को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अंजान व्यक्ति ने पत्र भेजा, जिसमें कहा गया है कि बड़ा काम कर रहे हैं तो पैसा देना होगा।

बिल्डर से पत्र के माध्यम से अपराधियों ने एक करोड़ रुपए की डिमांड की है। कहा है कि यह रकम वह पांच दिन के भीतर दे दें। अगर रकम नहीं देते हैं, तो इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

पूरा परिवार दहशत मे

अपराधियों की धमकी के बाद बिल्डर का पूरा परिवार दहशत में है। बिल्डर ने इस मामले की जानकारी राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी दी है। साथ ही अरगोड़ा थाने में भी प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इसे भी पढ़ें

प्रिंस खान ने बोकारो के अरविंद ज्वेलर्स से मांगी 20 लाख रंगदारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं