Expo festival in Ranchi:
रांची। झारखंड की राजधानी रांची का प्रतिष्ठित एक्सपो उत्सव 2025 मंगलवार से शुरू हो गया है। यह झारखंड का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कंज्यूमर फेयर है। इस बार यह और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।
मंगलवार को एक्सपो उत्सव का उद्घाटन मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद ने किया।
Expo festival in Ranchi: मेले की खासियतेः
इस बार 7 दिन का उत्सव – पहले एक्सपो उत्सव सिर्फ 5 दिनों का होता था। इस बार इसे बढ़ाकर पूरे 7 दिनों तक आयोजित किया जा रहा है।
400 से अधिक स्टॉल्स – देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ बांग्लादेश, थाईलैंड और अफगानिस्तान से भी व्यापारी शामिल होंगे।
विशेष छूट – ग्राहकों को 5% से 50% तक की छूट पर अपनी पसंदीदा वस्तुएं खरीदने का मौका मिलेगा।
Expo festival in Ranchi: प्रमुख आकर्षणः
A.C. जर्मन हैंगर – खरीदारों को आरामदायक शॉपिंग अनुभव देने के लिए अत्याधुनिक ए.सी. जर्मन हैंगर लगाए गए हैं।
फनगोला एम्यूजमेंट पार्क – बच्चों के लिए रोमांचक राइड्स और गेम्स।
पिंक हैंगर – महिलाओं और युवतियों के लिए खास तौर पर डिजाइनर कपड़े, एक्सेसरीज़ और ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स।
फूड ज़ोन – भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का शानदार संगम।
स्टार्टअप बाजार – नए उद्यमियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर।
अर्बन ज़ोन – घर की सजावट और उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर का बेहतरीन कलेक्शन।
Expo festival in Ranchi: हर दिन विशेष कार्यक्रमः
7 दिनों तक एक्सपो उत्सव में प्रतिदिन मनोरंजन और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें डांस कॉम्पटीशन, फैशन शो, योगा, पेंटिंग, डॉग शो, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, तंबोला, एक्सपो ट्रेजर हंट, वॉइस ऑफ एक्सपो और फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन जैसे आकर्षक इवेंट शामिल रहेंगे।
इसे भी पढ़ें









