एग्जिट पोलः झारखंड में एनडीए को ज्यादा नुकसान नहीं

1 Min Read

रांची। देश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। 4 जून को नतीजे आएंगे। इसके साथ ही एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं।

5 एजेंसियों के एग्जिट पोल में झारखंड में NDA को ज्यादा नुकसान होता दिखाई नहीं दे रहा है।

हालांकि, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 3 सीटों का नुकसान हो सकता है।

वहीं, टाइम्स नाउ सर्वे के मुताबिक, NDA को 13, इंडिया गठबंधन को एक और अन्य को शून्य सीटें मिल रही है।

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के मुताबिक, NDA को 12, इंडिया गठबंधन को 2 और अन्य को शून्य मिल रही है।

इंडिया टीवी CNX के एक्जिट पोल के मुताबिक, BJP को 10-12, JMM को 1-3, कांग्रेस को शून्य, AJSU को 1 और अन्य को शून्य सीटें मिल रही हैं।

इस एग्जिट पोल के अनुसार NDA को एक भी सीट का नुकसान नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

रांची में सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों ने किया हंगामा. सड़क जाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं